राजधानी पटना के फतुहा थाना क्षेत्र के वरुणा गांव में छेड़खानी को लेकर दो गुटों में जमकर गोलीबारी हो गई, जिसमें प्रवीण रंजन उर्फ गोलू नामक युवक को गोली लग गई । गंभीर हालत में घायल युवक को इलाज के लिए एनएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जाती है । बताया जाता है कि गांव के ही बृज बल्लभ सिंह और प्रेम कुमार के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। विवाद के क्रम में ही बृज वल्लभ सिंह की बेटी ने प्रेम कुमार के पुत्र पर छेड़खानी का आरोप लगाकर थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद प्रेम कुमार की बेटी ने भी ब्रज बल्लभ सिंह के परिजनों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में प्राथमिकी दर्ज कर दी। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बृज बल्लभ सिंह और उनके परिजन आक्रोशित हो उठे और वह प्रेम कुमार के घर पर चढ़कर गोलीबारी शुरू कर दी। इस दौरान प्रेम कुमार के पुत्र प्रवीण रंजन उर्फ गोलू को गोली लग गई। गोलीबारी की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उपद्रवियों को खदेड़ दिया। पुलिस ने इस मामले में 5 लोगों को गिरफ्तार किया है।।

No comments:
Post a Comment